मुंबई में इंडियन नेवी के 21 जवान कोरोना पॉजिटिव

0
784

मुंबई में भारतीय नौसेना के 21 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये नौसैन्य कर्मी पश्चिमी नौसैन्य कमान की साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे का हिस्सा थे। सूत्रों ने बताया कि सभी का मुंबई के एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। नौसेना के दो अधिकारियों ने इस बारे में नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर जानकारी दी।

हालांकि, भारतीय नौसेना से इस पर अभी अभी आधिकारिक बयान दिया है। शुरुआत में एक नौसैन्य अधिकारी इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था और बाद में अधिकारियों ने उसके संपर्क में आए सभी लोगों की जांच का आदेश दिया था।