बीजेपी में शामिल होंगी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

0
724

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज दोपहर बीजेपी का दामन थामेंगी. दिल्ली मुख्यालय में साइना को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी. बीजेपी में शामिल होने के बाद साइना दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगी. हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना फिलहाल विश्व वरीयता में आठवें नंबर की खिलाड़ी हैं.

साइना नेहवाल ने कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. फिल्मी पर्दे पर भी साइना नेहवाल की बायोपिक जल्द दस्तक देने वाली है. परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल का किरदार अदा करती नजर आएंगी.