बिहार STET-19 Qualified और Merit List पर शिक्षा मंत्रालय भी उलझन में

0
2523
bihar-stet-2019-merit-list-result-qualified-not-in-merit-list-1-00003-min

बिहार STET-19 Qualified और Merit List अभी खबरों में है. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तरफ से मेरिट लिस्ट जारी करने बाद से STET-19 Qualified अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर “अपर मुख्य सचिव संजय कुमार” और शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को घेरना प्रारंभ कर दिया है. अभ्यर्थियों में बिहार शिक्षा मंत्रालय द्वारा Merit List तैयार करने के लिए अपनाए गाए तरीक़ों पर कई तरह का संदेह हो रहा. पता नहीं विभाग के तरफ से इस मामले पर कब और क्या जानकारी दी जाएगी; हालाँकि, अभी बिहार STET-19 पर काम कर रहे अधिकारी और बिहार शिक्षा मंत्रालय खुद Qualified और Merit List को लेकर उलझन में है. शायद विभाग भी अभी तक तय नहीं कर पाया है कि Qualified और Merit List है क्या!

शायद यही कारण है की अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने Twitter पर जो रिज़ल्ट जारी किया है उसमें ना सिर्फ़ अधूरी जानकारी है ब्लकी यह मेरिट लिस्ट पर संदेह और बढ़ा रहा है. जिस एक जानकारी के लिए सबसे अधिक हंगामा हो रहा वो जानकारी रिज़ल्ट से ग़ायब है परंतु जो मेरिट लिस्ट साझा किया गया है उसमें साफ-साफ लिखा है “Subjectwise Qualified Candidate Count”. इस सूची के अनुसार ये लिस्ट बिहार STET-19 Qualified अभ्यर्थियों की लग रही पर Qualified की कोई संख्या नहीं दी गई है.

bihar-stet-2019-merit-list-result-qualified-not-in-merit-list-1-00003-min