कांग्रेस का घोषणापत्र – राफेल की होगी जांच और देशद्रोह की धारा खत्म करेगी कांग्रेस

0
742

कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया. इसे जन आवाज नाम दिया गया है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मैनिफेस्टो में 5 प्रमुख वादे किए गए हैं. किसानों के लिए अलग बजट लाया जाएगा. साथ ही कृषि कर्ज के डिफॉल्टरों पर फौजदारी (क्रिमिनल) मामला दर्ज नहीं होगा. राहुल ने ‘गरीबी पर वार, 72 हजार’ का नारा भी दिया। घोषणा पत्र के मुताबिक, कांग्रेस देशद्रोह को परिभाषित करने वाली धारा 124 (ए) को खत्म किया जाएगा.
कांग्रेस घोषणा पत्र का इंग्लिश और हिंदी दोनों संस्करण जरी किया गया है जिसमे कुल 52 वादे किये गये हैं जिसे आप भी पढ़ सकते हैं.
congress manifesto 2019
कांग्रेस का घोषणापत्र हिंदी में

कांग्रेस घोषणा पत्र की मुख्य बातें

1. ‘न्याय’ योजना के तहत हर साल गरीबों को 72 हजार रुपये देने का वादा।

2. 31 मार्च 2020 तक 22 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा।

3. हर साल ग्रामीण स्तर पर 10 लाख युवाओं को रोजगार।

4. कारोबार शुरू करने के बाद तीन साल तक कोई अनुमति नहीं लेनी होगी।

5. किसानों के लिए अलग बजट होगा।

6. कर्ज नहीं अदा करने वाले किसानों के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज नहीं होगा।

7. मनरेगा के तहत कार्यदिन को 100 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा।

8. शिक्षा पर जीडीपी का छह फीसदी खर्च होगा।

9. सरकारी नौकरियों पर महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान होगा।

10. राफेल और भ्रष्टाचार के दूसरे मामलों की जांच कराई जाएगी।

11. ओआरओपी के लागू करने में हुई विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

12. सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

13. सभी सरकारी संस्थाओं की स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता फिर से सुनिश्चत की जाएगी।

14. अनुसूचित जनजाति के अधिकारों के लिए वन अधिकार को अक्षर: लागू किया जाएगा।

15. दलितों, अल्पांख्यकों और कमजोरों के खिलाफ घृणा अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा।

16. आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाएगा।

17. जीएसटी को सही मायनों में सरल बनाया जाएगा।

18. जिन गरीबों के पास घर नहीं है उन्हें भूखंड मुहैया कराया जाएगा।

19. पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना करेंगे।

20. आंतरिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

देशद्रोह की धारा 124-ए खत्म की जाएगी :-

कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र के 30वें बिंदु में कानून नियमों से जुड़े वादों में देशद्रोह से जुड़ी धारा का भी जिक्र किया। घोषणा-पत्र कहता है, ‘‘भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए (जो कि देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करती है) जिसका दुरुपयोग हुआ और बाद में नए कानून बन जाने से उसकी महत्ता भी समाप्त हो गई है, उसे खत्म किया जाएगा।’’

देशद्रोह को लेकर कांग्रेस के वादे पर भाजपा ने कड़ी प्रातक्रिया व्यक्त की है.