बिहार में महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

0
764
grand-alliance-made-final-announcement-on-seat-sharing-in-bihar-rjd-20-congress-9-IndiNews-बिहार में महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

महागठबंधन में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सीटों के बँटवारे को लेकर चल रही खिंचातानी और विवादों पर फ़िलहाल पूर्णविराम लग गया है, इस बार बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद अभी तक के सबसे काम 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है जबकि बिहार महगठबँधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को केवर 9 सीटों से संतोष करना परा.

राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने इसकी अधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि राजद 20, कांग्रेस 9 सीटों चुनाव लड़ेगी. हाल हीं में एनडीए से अलग हुई उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा को 5, जितन राम माँझी की पार्टी हम (हिंदुस्तान आवाम मोर्चा) को 3, मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) 03, माले को राजद कोटे से एक सीट दी गई है. वहीं, शरद यादव की पार्टी लोजद को अलग से कोई सीट नहीं दिया गया है और लोजद के उम्मीदवार राजद के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे. वहीं, महागठबंधन से सीपीआई और सीपीएम को बाहर कर दिया गया है.

इस मौके पर पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम का भी एलान किया गया है, गया लोकसभा सीट से पूर्व मुख्य्मंत्री जीतनराम मांझी चुनाव लड़ेंगे। जबकि जमुई सीट से रालोसपा के भूदेव चौधरी उम्मीदवार होंगे; औरंगाबाद से उपेंद्र प्रसाद और नवादा से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है.

grand-alliance-made-final-announcement-on-seat-sharing-in-bihar-rjd-20-congress-9-IndiNews-बिहार में महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, राजद 20 और कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

भाकपा को महगठबंधन से दूर रखने के बाद पार्टी के महासचिव सुधाकर रेड्डी का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा, “महागठबंधन में वामदलों को शामिल नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण है। भाकपा की बिहार इकाई बदली हुई परिस्थितियों की 24 मार्च को समीक्षा कर भविष्य की रणनीति तय करेगी.”

बीते शुक्रवार को भाकपा ने अधिकारिक रूप से कन्हैया कुमार के उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है, कन्हैया बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे। भाकपा ने अन्य सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए रविवार को बैठक बुलाई है. भाकपा के प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का बेगूसराय से चुनाव लड़ना तय है।

महागठबंधन के संभावित उम्मीदवारों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:

राष्‍ट्रीय जनता दल
भागलपुर: बुलो मंडल
बांका: जयप्रकाश यादव
अररिया: सरफराज आलम
सिवान: हिना शहाब
मधेपुरा: शरद यादव (राजद के टिकट पर)
नवादा: विभा देवी
शिवहर: अबु दोजाना/रामा सिंह
वैशाली: रघुवंश प्रसाद सिंह
सारण: चंद्रिका राय
बक्सर: जगदानंद सिंह
हाजीपुर: शिवचंद्र राम
पाटलिपुत्र: मीसा भारती
जहानाबाद: सुरेंद्र यादव
बेगूसराय: तनवीर हसन
झंझारपुर: गुलाब यादव या मंगनीलाल मंडल
पश्चिम चंपारण: राजन तिवारी
मधुबनी: अब्दुल बारी सिद्दीकी
गोपालगंज:
सीतामढ़ी:

कांगेस
सासाराम: मीरा कुमार
समस्तीपुर: अशोक राम
सुपौल: रंजीत रंजन
कटिहार: तारिक अनवर
पूर्णिया: उदय सिंह ‘पप्पू’
मुंगेर: नीलम देवी (अनंत सिंह की पत्नी)
पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा
किशनगंज:
महाराजगंज:

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा

गया: जीतन राम मांझी
औरंगाबाद: उपेंद्र प्रसाद
नालंदा:

लोकतांत्रिक जनता दल

मधेपुरा: शरद यादव (राजद के टिकट पर भी लड़ेंगे)

राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी

काराकाट: उपेंद्र कुशवाहा
उजियारपुर: राम कुमार शर्मा
पूर्वी चंपारण: माधव आनंद
जमुई: भूदेव चौधरी
वाल्‍मीकिनगर:

माले

आरा: राजू यादव (राजद का भी दावा)

विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी)

दरभंगा: मुकेश सहनी (कांग्रेस से कृति आज़ाद का भी दावा)
खगडिय़ा:
मुजफ्फरपुर: